नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने आज मंगलवार को मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सुप्रसिद्ध संस्कृत श्लोक साझा कर देवी की स्तुति की। उन्होंने लिखा कि जब देवी प्रसन्न होती हैं तो पृथ्वी पर सभी प्राणियों के लिए मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देवी की महिमा का गान करता श्लोक
प्रधानमंत्री मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने दुर्गा सप्तशती (देवी माहात्म्य) के ग्यारहवें अध्याय ‘नारायणी स्तुति’ का चौथा श्लोक पोस्ट किया—
“त्वं वैष्णवी शक्तिरनन्तवीर्या विश्वस्य बीजं परमासि माया।
सम्मोहितं देवि समस्तमेतत् त्वं वै प्रसन्ना भुवि मुक्तिहेतुः।।”
श्लोक का हिंदी भावार्थ
इसका हिंदी भावार्थ है “हे देवी! आप वैष्णवी शक्ति हैं, अनंत पराक्रम से युक्त। आप ही इस सम्पूर्ण विश्व का मूल कारण हैं और परम माया हैं। यह सारा जगत आपके द्वारा ही नियंत्रित और मोहित है। जब आप प्रसन्न होती हैं, तब पृथ्वी पर सभी प्राणियों के लिए मुक्ति का मार्ग खोल देती हैं।”
