लखनऊ . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया है। आज योगी ने उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि नारीशक्ति के तेज, गरिमा और अदम्य साहस के प्रतीक के रूप में माँ चन्द्रघण्टा का दिव्य स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान ही सशक्त और समृद्ध समाज का आधार है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में फैले अराजकता के तांडव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर ग्रहण लगा रखा था। माताओं-बहनों के सशक्तीकरण के बजाय सत्ताधीशों के परिवारों का सशक्तीकरण ही मुख्य उद्देश्य हुआ करता था।
