लखनऊ . श्री जय नारायण मिश्र स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ ( Shri Jai Narain Misra Post Graduate College – JNPG College ) मे विधि विभाग के लीगल एड क्लिनिक द्वारा आज दिनांक 10अक्तूबर 2026 को ‘ सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 ‘ पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l प्रतियोगिता के तीन सदस्सीय निर्णायक मंडल मे डी ए वी पी जी कॉलेज, लखनऊ के विधि संकाय प्रभारी डॉ.आनंद प्रकाश तिवारी, शिया पी जी कॉलेज, लखनऊ के विधि संकाय के सहायक आचार्य डॉ. कमलजीत मणि मिश्रा, श्री जय नारायण मिश्र पी जी कॉलेज, लखनऊ के विधि संकाय के सहायक आचार्य डॉ. महेंद्र कुमार वैश्य ने अपनी निर्णायक की महती भूमिका का निर्वहन किया l

महाविद्यालय ( Shri Jai Narain Misra Post Graduate College – JNPG College ) के प्राचार्य प्रो. के के शुक्ला ने सूचना के अधिकार पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरणादाई संस्मरण सुनाते हुए अधिकार एवं दायित्व के बीच संतुलन कायम करते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की सीख दी l विधि विभाग के प्रभारी एवं लीगल एड के संयोजक प्रो. मनोज पाण्डेय द्वारा अतिथियों एवं प्राचार्य का स्वागत किया गया और बच्चों से लगातार इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित भी किया गया l शिया पी जी कॉलेज के लीगल एड के संयोजक और LUACTA के संयुक्त सचिव डॉ. वहीद आलम की उपस्थिति और सम्बोधन ने भी कार्यक्रम को अच्छा बनाने मे योगदान कियाl लीगल एड कमिटी की सदस्य श्रीमती सना सिद्दीकी ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया l विधि विभाग के आचार्य प्रो. संतोष कुमार सिंह के साथ ही विभाग के सभी आचार्यगण ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना सहयोग प्रदान किया l

लीगल ऐड क्लिनिक के पराविधिक स्वयं सेवक अमरेंद्र प्रजापति, नितिन कुमार, अधिराज द्विवेदी, कुलदीप कुमार यादव, अभिषेक कुमार यादव, शिवम् शुक्ला, अर्जुन त्रिवेदी, अमित कुमार यादव, आदित्य कुमार तिवारी, हर्ष त्रिवेदी, अमन गौतम, अर्णव रत्नाकर पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी शिद्दत और मेहनत से कार्य किया गया l अंत मे लीगल एड क्लिनिक के सह संयोजक डॉ. बालेश्वर प्रसाद द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गयाl
यह भी पढ़ें –
