देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एसआईआर मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मतदाता सूची को व्यवस्थित और शुद्ध करने की प्रक्रिया पर आपत्ति का कोई वास्तविक कारण नहीं होना चाहिए और चुनाव संविधान व व्यवस्था के अनुसार ही होंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस के विरोध पर तीखे सवाल किये। उन्होंने कहा कि देश में एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी कई बार यह प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है, तब इस पर किसी दल ने आपत्ति क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया जिस तरह होनी चाहिए, उसी तरह की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए? उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति एक से ज्यादा जगह मतदाता के रूप में दर्ज है तो इससे चुनाव प्रभावित होता है। ऐसे में मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ियों को दूर करना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मतदाता सूची को शुद्ध और व्यवस्थित किया जा रहा है तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की आपत्ति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे ऐसा लगता है कि कुछ गड़बड़ है।
Trending Video
