लखनऊ| जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, बहरौली, लखनऊ ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow ) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ।
इसके पश्चात विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow ) के बच्चों द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 12 की छात्राओं खुशबू व गरिमा सिंह तथा कक्षा 9 की तहसीन एवं नंदिनी ने हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म से संबंधित प्रार्थनाएं प्रस्तुत कर राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर गांधी जी के जीवन और उनके विचारों पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों की चार टीमें बनाई गई थीं। प्रतियोगिता में कक्षा 11 एवं 12 की टीम ने सर्वाधिक 12 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 10 की टीम 11 अंकों के साथ दूसरे, कक्षा 9 की टीम तीसरे तथा कक्षा 8 की टीम चौथे स्थान पर रही।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow ) में नवनियुक्त संस्कृत विषय की शिक्षिका श्रीमती रुचि का स्वागत वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती वंदना रावत ने माला पहनाकर किया। अपने संबोधन में शिक्षिका श्रीमती रुचि ने पूरे विद्यालय परिवार ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow ) को धन्यवाद देते हुए गांधी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कुछ प्राप्त करने के लिए त्याग और तपस्या की आवश्यकता होती है, अतः पूरी मेहनत से पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow ) में पिछले कई वर्षों से इंटर की कक्षाओं में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षक प्रेम कुमार के चयन पर उन्हें भावभीनी विदाई एवं सम्मान दिया गया। कार्यक्रम संचालक अमित कुमार ने अवगत कराया कि प्रेम कुमार का चयन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा सामाजिक विज्ञान के राजकीय शिक्षक के रूप में हो गया है तथा उन्होंने अच्युतानंद इंटर कॉलेज, बहराइच में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने शिक्षक प्रेम कुमार को माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने शिक्षक प्रेम कुमार के उत्कृष्ट कार्य और शालीन व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow ) के प्रत्येक कार्य में सक्रिय सहयोग दिया है। शिक्षण कार्य के साथ-साथ विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow ) में अनुशासन बनाए रखने में उनका, महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनसे आग्रह किया कि वे विद्यालय से अपना संबंध पूर्ववत बनाए रखें और समय-समय पर मार्गदर्शन देने हेतु आते रहें।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों एवं शिक्षकों को पोक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया गया तथा विस्तार से नियमों के बारे में चर्चा की गई बालिकाओं को समझाया गया कि उन्हें बिना डरे अपनी बात माता-पिता शिक्षकों से बतानी चाहिए आवश्यकता अनुसार पुलिस की मदद मिलती है और उनका नाम भी गोपनीय रखा जाता है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की तैयारी और सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से इतने कम समय में बच्चों की क्विज प्रतियोगिता एवं सर्वधर्म प्रार्थना की शानदार तैयारी करवाने के लिए शिक्षक श्री अमित कुमार एवं इनका सहयोग करने वाले शिक्षक संजय अवस्थी, प्रियंका वर्मा तथा सभी विद्यार्थियों की भूरि -भूरि प्रशंसा की।

