लखनऊ। विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल नरही लखनऊ ( Vidya Mandir girls High School ) में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की संस्था प्रधान रश्मि यादव की देख रेख मेंअनेक रोचक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय ( Vidya Mandir girls High School ) की शिक्षिका शशि बाला, खुशबू रानी, फूल कुमारी एवं पूनम कुमारी सहित सभी शिक्षिकाओं ने चित्रों पर माला पहना कर उन्हें याद किया।

उक्त अवसर पर छात्राओ ने पोस्टर प्रति योगिता मे भाग लेकर राष्ट्र नायकों के प्रति हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा Vidya Mandir girls High School अन्य कई कार्यक्रम यथा गीत, वाद प्रतियोगिताओं मे छात्राओं ने भाग लेकर उन्हें याद किया। साथ ही साथ पूज्य बापूजी के सत्य अहिंसा, परिहित, स्वच्छ ता एवं न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।इसके अलावा गाँधी जी का प्रिय भजन वैष्णव जन—- एवं रघुपति राघव राजा राम — गा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

