नई दिल्ली . गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती पर नई दिल्ली के राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. देश आज बापू की 157वीं जयंती मना रहा है. इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी 122वीं जयंती है. पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया. गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर महत्वपूर्ण सन्देश भी लिखा . इस दिन देशभर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं. वहीं 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 30 दिनों का राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया गया है.
