लखनऊ . उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है . शहरों में जगह जल भराव होने से आवागमन बाधित हो रहा है और हादसे भी बढ़ रहे हैं . बारिश का सबसे बड़ा असर ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों और खेती किसानी पर पड़ रहा है जर्जर कच्चे मकान के देने से कई जगह से हादसे की खबरें हैं .

वहीं खेतों में लगी फसल भी जलमग्न जैसी स्थिति में पहुंच गई है और किसानों का भारी नुकसान हुआ है हालांकि राज्य सरकार की ओर से किसानों और प्रभावितों को पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने की दिशा निर्देश देने के साथ ही साथ जिला प्रशासन को भी मौका महीना करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है और संबंधित प्रशासन भी मौके पर पीड़ितों और प्रभावितों की मदद करने में लगा हुआ है राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां जल भराव की स्थिति विषम स्थिति में पहुंच गई है लोगों के आने जाने के रास्तों पर जगह-जगह गड्ढे और जल भराव जैसी स्थिति बनने के कारण आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है रुक-रुक कर हो रही बारिश से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है .

लखनऊ शहर के कई स्थानों पर ऐसी ही स्थित है सीतापुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के सामने एक बड़ा सा गड्ढा होने के कारण लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है . स्थानीय युवा के परेशान लोगों को निकलने में मदद कर रहे हैं, लेकिन इसकी स्थितियां इतनी विषम है कि लोगों को परेशानी उठानी ही पड़ रही है. ऐसे में लोगों ने प्रशासन से अधिक सक्रियता के साथ काम करने की मांग की है.
trending video
