भोपाल . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर श्री गुलवीर सिंह, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, श्री रुद्रांक्ष बालासाहेब एवं श्री नीरज कुमार, महिलाओं की शॉट पुट (गोला फेंक) स्पर्धा में 17.17 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ देश के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली सुश्री मनप्रीत कौर, महिलाओं की पोल वाल्ट स्पर्धा में 4.15m की शानदार छलांग लगाकर कांस्य पदक जीतने वाली सुश्री बारानिका इलान्गोवान एवं टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीतने पर श्री मानुष शाह और सुश्री दिया चितले को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में कहा कि एशियन गेम्स में पोल वाल्ट स्पर्धा में भारत का पहला पदक जीतकर सुश्री बारानिका ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। इन सभी खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल कर पूरे देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
