लखनऊ . अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा आज 25 सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में होने वाली महारैली में प्रदेश भर से भारी संख्या मे शिक्षक , कर्मचारी शामिल होगे विभिन्न शिक्षक कर्मचारी अधिकारी संगठनों की फतेहाबाद कि महारैली का समर्थन किया है इस महारैली के लिए विगत कई महीनों से तैयारियां चल रही हैं। लोगों में भारी उत्साह है और इसके लिए स्कूल कॉलेज कार्यालय में लगातार जन जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।
अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि पिछले कई वर्षों से प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की जा रही है क्योंकि एनपीएस या यूपीएस से शिक्षको, कर्मचारियों का कोई लाभ नहीं है सामाजिक सुरक्षा यदि कोई है तो पुरानी पेंशन ही है साथ निजीकरण की समाप्ति, TET की अनिवार्यता की समाप्ति की मांग की जा रही है। किंतु सरकार द्वारा कोई निर्णय न लिय जाने के कारण इस महारैली के माध्यम से शिक्षक,कर्मचारी मुख्यमंत्री जी से निवेदन करेगे।
अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि अटेवा लगातार शिक्षक,कर्मचारी के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहा है। आज अटेवा/NMOPS के संघर्ष के कारण ही राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड,हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। इसलिए आज होने वाली महारैली में सभी शिक्षक,कर्मचारी एकजुट होकर महारैली में एकता का परिचय देते हुए सरकार से पुरानी पेंशन की बहाली की गुहार करेगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ के महामंत्रीअशोक कुमार ने कहा कि अटेवा लगातार पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ रहा है। सभी शिक्षक और कर्मचारी अटेवा की इस महारैली में सम्मिलित होकर सरकार से पुरानी पेंशन की मांग करें।
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता रामेन्द्र श्रीवास्तव ने सभी से अपील की कि रैली मे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। अटेवा के उपाध्यक्ष द्वय सत्येंद्र राय तथा चन्द्रहास सिंह , प्रदेश मंत्री विजय प्रताप तथा आईटी सेल सह प्रभारी आर्यन वेद ने रैली की तैयारियो का जायजा लिया और पदाधिकरियो को जिम्मेदारियां बांटी गई जिससे रैली सफल हो सके।
