- अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली,TET की अनिवार्यता की समाप्ति,निजीकरण की समाप्ति के लिए तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार से फरियाद की जाएगी।
लखनऊ . अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि अटेवा द्वारा आज 21 अगस्त को पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है . इसके लिए कई दिनों से स्कूलो, कालेजो व विभिन्न विभागों में जनसंपर्क जारी है। पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा में शिक्षक और कर्मचारियों से लगातार शामिल होने की अपील की जा रही है। Ops तिरंगा यात्रा को लेकर के शिक्षक और कर्मचारियों में काफी उत्साह है।

प्रत्येक जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालने के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। अटेवा के कार्यक्रम के समर्थन में शिक्षक,कर्मचारी संगठनों यथा राजकीय नर्सेज संघ, सिंचाई अनुसचिवीय अधिष्ठान संघ, पी0जी0आई0 नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन,टीचर्स सेल्फ केयर टीम, विशिष्ट बी0टी0सी0वेलफेयर एसोसिएशन,प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन समेत कई अन्य शिक्षकों ,कर्मचारियों के संगठनों के लगातार समर्थन पत्र भी आ रहे हैं। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली,TET की अनिवार्यता की समाप्ति,निजीकरण की समाप्ति के लिए तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार से फरियाद की जाएगी। प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि आज 21 अगस्त को अटेवा द्वारा निकलने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। अटेवा लखनऊ के जिला संयोजक सुनील वर्मा व महामंत्री विजय कुमार विश्वास ने बताया कि लखनऊ में तिरंगा यात्रा कल शाम को 4 बजे स्व0बी 0एन0 सिंह की प्रतिमा से निकाली जाएगी।
