- बी.टेक ओरिएंटेशन कार्यक्रम में NSS की गतिविधि
लखनऊ. फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (FOET), लखनऊ विश्वविद्यालय में 19 अगस्त को आयोजित बी.टेक ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों एवं समाज सेवा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधि आयोजित की गई।

कार्यक्रम में NSS के छात्र-स्वयंसेवकों द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं समान अवसरों के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया तथा विद्यार्थियों को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया गया।

इसके साथ ही NSS के छात्र-स्वयंसेवकों ने नवप्रवेशित बी.टेक विद्यार्थियों को NSS के उद्देश्य, गतिविधियों एवं महत्व से परिचित कराया। विद्यार्थियों को बताया गया कि NSS से जुड़कर वे समाज सेवा के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन, सामाजिक जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित कर सकते हैं।
यह गतिविधि डॉ. खुशबू वर्मा, NSS कार्यक्रम अधिकारी एवं डॉ. दीपक गुप्ता, NSS कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में NSS छात्र-स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों को NSS से जुड़कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
trending video
