:
देहरादून. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग ने इस वर्ष 2026-27 में होने वाले “खेल महाकुंभ-2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी” की रूपरेखा तय कर दी है। खेल महाकुंभ में न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगितायें होंगी.
मिली जानकारी के अनुसार न्याय पंचायत स्तर की स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं 1 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होंगी। इसके बाद 11 से 20 सितंबर तक विधानसभा स्तर पर विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं तथा 21 से 30 सितंबर तक संसदीय क्षेत्र स्तर पर सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तर की मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिताएं 10 सितम्बर से 30 अक्तूबर 2026 तक होंगी।
Uttarakhand news : इसी प्रकार प्रदेश की सभी न्याय पंचायत स्तर पर अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो और मुर्गा झपट जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। विधानसभा स्तर पर वॉलीबाल और पिट्टू की प्रतियोगिताएं सीधे आयोजित की जाएंगी, जबकि कुछ प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत स्तर से चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर मलखम्ब, रस्साकसी, गोली (कंचा), फुटबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं सीधे आयोजित होंगी। इसके साथ ही विधानसभा स्तर से चयनित खिलाड़ियों को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें
