लखनऊ , नवयुग कन्या महाविद्यालय ( Navyug Kanya Mahavidyalaya ) में 12 अगस्त को समर्थ भारत के भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा संचालित ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्राओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना है । कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना और मंगलाचरण के साथ हुआ ।
इस अवसर पर महाविद्यालय ( Navyug Kanya Mahavidyalaya ) की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पवन सिंह चौहान , सदस्य विधान परिषद एवं अध्यक्ष एस. आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ,अति विशिष्ट अतिथि जितेंद्र प्रताप सिंह, संस्कृत भारती क्षेत्र प्रमुख, विशिष्ट अतिथि शंकर जी, मुख्य वक्ता श्रीमती रजनी सिंह ब्यूटीशियन ट्रेनर उपस्थित रहे ।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं को रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान करना उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है । ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे ।
महाविद्यालय ( Navyug Kanya Mahavidyalaya ) की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक दक्षता प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ को छात्राओं के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में डा.बी आर चौधरी,श्री मनोज कुमार मिश्रा, डॉ रामकुमार तिवारी , डॉक्टर उषा,श्रीमती बीना आनंद संजय राय की गरिमा में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय ( Navyug Kanya Mahavidyalaya ) की आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर संगीता कोतवाल, प्रोफेसर संगीता शुक्ला , प्रोफेसर वंदना द्विवेदी की उपस्थिति रही । महाविद्यालय ( Navyug Kanya Mahavidyalaya ) की स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर डॉ. अंबिका बाजपेई व डॉ. अनुरिमा बनर्जी के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ.
यह भी पढ़ें
