लखनऊ, 26 जुलाई , प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से प्रकृति भारती के कार्यालय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नवलजी वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , विश्वनाथ खेमका पूर्व अध्यक्ष, लोक भारती एवं संस्थापक सदस्य, गंगा समग्र , अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय संयोजक, गोमती दर्शन तथा बीरेन्द्र शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।
