लखनऊ, 13 जुलाई , पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण महा अभियान के अंतर्गत विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल नरही लखनऊ में टीचिंग स्टाफ – नॉन टीचिंग स्टाफ और छात्राओं ने मिलजुल कर पौधारोपण किया. एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय में छात्राओं को पौधों की महत्ता, पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई .

विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि यादव ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करने व स्वयं पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया . इस अवसर पर शिक्षिकाओं शशि बाला, फूल कुमारी, खुशबू रानी, पूनम कुमारी एवं अनीता ने भी छात्राओ को पेड़ पौधों का मानव जीवन मे महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

इस प्रकार एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत् वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ और सभी बच्चों को वातावरण को हर भरा बनाए रखने का प्रण दिलाया गया , सभी ने विद्यालय प्रांगण मे मनोहारी पौधों एवं रोपण कर पर्यावरण को प्रदूषन से बचाने में अपना रचनातमक योगदान किया।

