- Khun Khun Ji Girls Degree College में Employability & Domain Skills Training Program का समापन
लखनऊ, 13 जुलाई, खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में Naandi Foundation के सहयोग से आयोजित एक सप्ताह के निःशुल्क Employability & Domain Skills Training Program का आज दिनांक 13 जुलाई को सफलतापूर्वक समापन हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. मनोज पाण्डेय रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्राओं को निरंतर कौशल विकास, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार प्राप्त करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक दक्षताओं का होना अत्यंत आवश्यक है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए कौशल आधारित शिक्षा समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर, सक्षम एवं रोजगार के लिए तैयार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने Naandi Foundation के सहयोग की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा प्रशिक्षण के माध्यम से अर्जित ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया। इस एक सप्ताह के प्रशिक्षण में छात्राओं को Communication Skills, Personality Development, Professional Grooming, Interview Preparation, Digital Literacy, Financial Awareness, Teamwork, Leadership, Time Management सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Naandi Foundation के समन्वयक डॉ सुनीत कुमार ने भी छात्राओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आभार प्रकट किया।
महाविद्यालय की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजेता दीक्षित ने प्रशिक्षण की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, व्यावसायिक दक्षता एवं रोजगारपरक कौशल का विकास करना था। उन्होंने Naandi Foundation, मुख्य अतिथि, प्राचार्या तथा सभी प्रतिभागी छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
समापन अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोमल जैन , गुलशाना एवम निशात फातिमा को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ हुआ ।
