लखनऊ , 22 जून , खुनखुन जी गर्ल्स महाविद्यालय लखनऊ ( Khun-Khun Ji Girls PG College ) द्वारा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के माध्यम से 207 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रत्येक छात्रा के खाते में स्थानांतरित छात्रवृत्ति की धनराशि सहित पूरी सूची महाविद्यालय को उपलब्ध कराई गई है। हस्तांतरित कुल धनराशि ₹16,72,000 है, जिसमें प्रति छात्रा को मानक के अनुसार ₹7,000, ₹8,000 एवं ₹9,000 प्रदान किए गए हैं। समस्त छात्राएँ SC, OBC एवं ST वर्ग की हैं।
महाविद्यालय ( Khun-Khun Ji Girls PG College ) द्वारा पहल करते हुए दिसंबर-जनवरी में छात्राओं से आवश्यक सूचनाएँ एकत्र कर प्रत्येक छात्रा हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था। प्राप्त सूचना के अनुसार अधिकांश छात्राओं के खाते में राशि स्थानांतरित हो चुकी है। जिन एक- दो छात्राओं के खाते में ट्रांसफर नहीं दिखाई दिया है, उनके कारण को समझते हुए शीघ्र ही प्रार्थना-पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
छात्रवृत्ति प्राप्त करने के उपरांत छात्राओं में खुशी की लहर है तथा आगे अध्ययन की प्रेरणा भी बढ़ी है। प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को इस महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया है l
