लखनऊ , 22 जून , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( International l Yoga Day 2026 ) के अवसर पर राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित श्यामसुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज ( एसएस जेडी इंटर कालेज) में उत्साह पूर्वक योग दिवस मनाया गया . कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने भी भाग लिया .

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ जेपी मिश्र ने योग के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि जीवन को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए योग बहुत जरूरी है. उन्होंने लोगों से खानपान , आहार और दैनिक दिनचर्या को भी व्यवस्थित करने का आग्रह किया , उन्होंने कहा कि यदि आपका खान-पान संतुलित और व्यवस्थित है तो शारीरिक रूप से कम बीमारियां होंगी, लेकिन यदि आप समय से खाना नहीं खा रहे हैं और अनावश्यक खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, तो जीवन के लिए हितकारी नहीं है. उनसे न केवल स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है बल्कि पारिवारिक स्तर पर भी तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं.

कार्यक्रम में योग गुरु राजेश कुमार पांडे ने विस्तार से लोगों को जानकारी दी और उन्होंने कहा कि एसएस जेडी इंटर कालेज परिसर में नियमित रूप से योग का आयोजन योग की कक्षाएं सुबह संचालित किए की जाती हैं. इसलिए योग के इच्छुक व्यक्ति समय से यहां आकर योग का लाभ उठा सकते हैं. विद्यालय प्रबंधक चन्द्रकांता मिश्रा,योग गुरु राजेश कुमार पांडेय, सभासद प्रतिनिधि अंकुश बाजपेई, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्या, रीता सिंह,राज्य विधि अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह,विद्यालय की एन. एस.एस.ईकाई, और स्थानीय लोग उपस्थित रहे . .
विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि सभी के सहयोग से ही विकसित राष्ट्र का लक्ष्य संभव है. इसलिए आत्मनिर्भर और सशक्त भारत निर्माण के लिए सभी लोग अपना-अपना योगदान दें. इसमें सभी वर्गों की समान सहभागिता जरूरी है.
