निजीकरण से हो रहा आम आदमी का नुकसान, सरकार करे पुरानी पेंशन बहाल और TET की अनिवार्यता को समाप्त : विजय कुमार बन्धु
लखनऊ, 22 जून , अटेवा पेंशन बचाओ मंच की जनजागरण यात्रा का दूसरा चरण आज 22 जून, 2026 को तेलीबाग लखनऊ से शुरू होकर प्रतापगढ़ में समाप्त होगा। इसका नेतृत्व अध्यक्ष विजय कुमार बंधू कर रहे हैं . इसके पहले 11जून,2026 को काकोरी शहीद स्थल से पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण समाप्ति, TET की अनिवार्यता को लेकर प्रारंभ हुई प्रथम चरण की जनजागरण यात्रा आज दिनांक 20जून,2026 को सीतापुर,बाराबंकी से होते हुए बी0के0टी0 तहसील पहुँची। तहसील पर जनजागरण यात्रा का स्वागत बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ माला पहनाकर किया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए विजय कुमार बन्धु ने कहा कि आज निजीकरण के कारण आम जनता से लेकर शिक्षक, कर्मचारी तक परेशान हैं। पुरानी पेंशन बहाल न होने से आज सेवानिवृत होने पर 800 से लेकर 1800 रुपये की पेंशन पर गुजारा करने को मजबूर है। TET की अनिवार्यता समाप्त न होने से शिक्षकों की नौकरी खतरे में है। इसलिए सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे, निजीकरण समाप्त करे और TET की अनिवार्यता को समाप्त करे। प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि अटेवा की यह जनजागरण यात्रा समाज के सभी वर्गों में पहुंचेगी। प्रदेश सलाहकार नरेन्द्र कुमार ने कहा कि बढ़ते हुए निजीकरण से सभी परेशान हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि जनजागरण यात्रा का दूसरा चरण दिनांक 22 जून, 2026 को तेलीबाग लखनऊ से शुरू होकर प्रतापगढ़ में समाप्त होगा। इस अवसर पर डॉ कमल उसरी,विक्रमादित्य मौर्य, मंडलीय मंत्री यश राठौर, अमित वर्मा,अवनीश कुमार, सुनील वर्मा, कमलेश वर्मा,रमेश पाल, विजय काकोरी, विजय विश्वास, वेद आर्यन, विवेक, रजत प्रकाश,नर सिंह, राम चंद्र, महेश रावत आदि सम्मिलित रहे।
