पटना , 06 जून , मशहूर भोजपुरी अभिनेता गायक पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यालय एवं एक अणे मार्ग, पटना में बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 हेतु उम्मीदवारों की घोषणा के उपरांत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी तथा संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया से शिष्टाचार भेंट की, भोजपुरी अभिनेता गायक पवन सिंह को भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया है ,


इस अवसर पर संगठन की विचारधारा, आगामी चुनावी रणनीति तथा भाजपा को और अधिक सशक्त बनाकर जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प पर सार्थक चर्चा हुई। भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों एवं जनसेवा के संकल्प को लेकर पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का निर्वहन करने हेतु प्रतिबद्धता दोहराई,
