लखनऊ . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में तीरंदाजी की महिला W1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मेरठ की रहने वाली स्वाति चौधरी को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई देते हुए लिखा कि उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी और पूरे प्रदेश को उन पर गर्व है।
