रायपुर . राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। गुरुवार को रायपुर पहुंचने के बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में 22 अक्टूबर को आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम होगा .
नुआखाई (जूहार) पर्व के अवसर पर रायपुर में होगा आयोजन होगा . नुआखाई (जूहार) के पावन पर्व के अवसर पर 22 अक्टूबर 2026 को रायपुर में ‘सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।यह कार्यक्रम का आयोजन रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अपराह्न 4 बजे से होगा। आयोजन में सेवा, सम्मान और युवा प्रबोधन से जुड़े विषयों पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे।
बस्तर दशहरा में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू (23 अक्तूबर को) रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी। सुबह 11 बजे वह जगदलपुर में प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर पहुचेंगी। यहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार को संबोधित करेंगी।
यह भी पढ़ें –
