लखनऊ , 06 जून , प्रशान्त सिंह अटल वरिष्ठ अधिवक्ता , सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष, बार काउंसिल उत्तर प्रदेश, प्रदेश संयोजक, भाजपा विधि प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के गोमती नगर स्थित आवास पर भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह पहुंचे, वहां प्रशान्त सिंह अटल की पूज्य स्वर्गीय माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना।

प्रशान्त सिंह अटल वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि राजनाथ सिंह जी का स्नेह, मार्गदर्शन और आत्मीयता मेरे परिवार को सदैव अभिभावक के समान प्राप्त होती रही है। राष्ट्रीय राजनीति के सर्वोच्च शिखर पर आसीन होने के बावजूद उनकी सरलता, विनम्रता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण उन्हें विशिष्ट बनाते हैं। उनका व्यक्तित्व इस सत्य का प्रमाण है कि महानता केवल पद की ऊँचाई से नहीं, बल्कि व्यवहार की गरिमा और हृदय की विशालता से मापी जाती है।

इस आत्मीय अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खड़गवाल , विधायक योगेश शुक्ला , लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा एवं श्री रामचंद्र प्रधान , पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह जी तथा पार्षद शैलेंद्र वर्मा की उपस्थिति रही।

