पटना , 18 मई . डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार, पूसा, समस्तीपुर (बिहार) ( Dr. Rajendra Prasa(d Central Agricultural University Pusa, Samastipur ) में दो दिवसीय “पूर्वोदय कृषि संगम” के अंतर्गत “युवाओं द्वारा कौशल, नवाचार एवं उद्यमिता विकास” विषय पर आधारित पूर्वोत्तर भारत क्षेत्र के प्रथम क्षेत्रीय कन्वेंशन सह राष्ट्रीय सम्मेलन “एग्रीविजन–2026” का आयोजन 16 एवं 17 मई को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी, विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. पी. एस. पाण्डेय, भारत सरकार के उद्यान आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल, एग्रीविजन के राष्ट्रीय प्रमुख विक्रम सिंह फरस्वाण, राष्ट्रीय संयोजक मनीष फाटे तथा राष्ट्रीय सह संयोजक अमन सिंह सहित अनेक शिक्षाविद्, शोधकर्ता, कृषि विशेषज्ञ एवं युवा प्रतिभागियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Dr. Rajendra Prasa(d Central Agricultural University Pusa, Samastipur : सम्मेलन में पूर्वोत्तर भारत के बिहार एवं झारखण्ड क्षेत्र के 7 विश्वविद्यालयों तथा 21 महाविद्यालयों से कुल 556 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त 117 प्राध्यापकों एवं 33 विशेषज्ञ वक्ताओं ने विभिन्न तकनीकी एवं शैक्षणिक सत्रों में अपने विचार एवं अनुभव साझा कर कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बनाया।

