लखनऊ, लखनऊ विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र में सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में फीस वृद्धि के मामले को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने आन्दोलन शुरू कर दिया है .मंगलवार को परिसर में एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि से जुड़े मामले में कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी से मिलने की कोशिश की, जब वे अपने कार्यालय से निकल रहे थे .लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने इस तरह से कुलपति प्रोफेसर सैनी से वार्ता करने को उचित नहीं माना और कुलपति को गाडी में बैठा कर रवाना कर दिया . इस दौरान छात्रों ने नारे भी लगाये और विरोध भी दर्ज कराया .
इस मौके पर पुलिस और प्राक्टर भी थे . NSUI से जुड़े प्रिंस प्रकाश और छात्र सभा से तौकील गाजी समेत कुछ छात्रों ने कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी से फीस वृद्धि से जुड़े कई प्रश्न पूछने की कोशिश की . उधर इस मुद्दे पर लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत के सारे रास्ते खुले हैं। किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थान होता है। राह चलते बात नहीं होती।
