नई दिल्ली, 09 अप्रेल , (PIB Delhi) निम्नलिखित सूची योग्यताक्रम में उन 742 उम्मीदवारों की है, जिन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना तथा वायुसेना स्कंधों के 156वें पाठ्यक्रम एवं नौसेना अकादमी के 118वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा तथा बाद में रक्षा मंत्रालय के सेवा बोर्ड द्वारा लिए गए साक्षात्कारों के परिणाम (NATIONAL DEFENCE ACADEMY AND NAVAL ACADEMY EXAMINATION (II), 2025 – DECLARATION OF FINAL RESULTS THEREOF.) के आधार पर अहर्ता प्राप्त की है। उपर्युक्त पाठ्यक्रमों के आरंभ की तिथि के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट अर्थात् www.joinindianarmy.nic.in www.joinindiannavy.gov.in और www.careerindianairforce.cdac.in.अवलोकन करें।
- इन सूचियों को तैयार करते समय चिकित्सा जांच के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है।
- जिन उम्मीदवारों ने अपने द्वारा दावा की गई जन्मतिथि और शैक्षिक योग्यताओं आदि के समर्थन में अपेक्षित प्रमाण-पत्र सीधे अपर भर्ती महानिदेशालय, एडजुटेंट जनरल की शाखा, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (सेना), पश्चिमी ब्लॉक संख्या III, विंग-I, आरके पुरम, नई दिल्ली – 110066 में पहले जमा नहीं किए है, उनकी उम्मीदवारी ऐसा किए जाने तक अनंतिम रहेगी और उपर्युक्त प्रमाण-पत्र संघ लोक सेवा आयोग नहीं भेजने हैं।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपने पते में किसी प्रकार का परिवर्तन होने पर सीधे सेना मुख्यालय को उपर्युक्त पते पर तुरंत सूचित करें।
- यह परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in.पर भी उपलब्ध है। उम्मीदवारों के अंक, अंतिम परिणाम की घोषणा तिथि से 15 दिन बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
- इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार, संघ लोक सेवा आयोग परिसर के गेट ‘सी’ के पास स्थित सुविधा केन्द्र पर किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से सांय 17:00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 011-23385271/011-23381125/011-23098543 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, एसएसबी/साक्षात्कार संबंधी मामलों में सेना को प्रथम विकल्प के तौर पर चुनने वाले उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 011-26175473 या joinindianarmy.nic.in पर, नौसेना/नौसेना अकादमी को प्रथम विकल्प के तौर पर चुनने पर उम्मीदवार टेलीफोन नंबर 011-23010097/ ईमेल:officer-navy[at]nic[dot]in या joinindiannavy.gov.in पर तथा वायु सेना को प्रथम विकल्प के तौर पर चुनने पर उम्मीदवार टेलीफोन नंबर
011-23010231,एक्सटेंशन7645/7646/7610 या www.careerindianairforce.cdac.in संपर्क कर सकते हैं।
