
दन्तेवाड़ा. “विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड’’ बस्तर संभाग जगदलपुर द्वारा भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के पदों पर वरीयता सूची जारी किया गया है। जिसमें अनारक्षित, अज.जा., अ.पि.वर्ग, दिव्यांग (अ.ज.जा. एवं अ.जा.), भूतपूर्व सैनिक 17 मार्च 2022 को तथा अ.ज.जाति 8 मार्च से 9 मार्च 2022 को उक्त पद के लिए कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता, स्थायी जाति, निवास प्रमाण, रोजगार पंजीयन, अनापत्ति अनुभव एवं चयन के संबंध में प्रस्तुत अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति सहित निर्धारित समय पर प्रातः 10 बजे तक जिला कार्यालय दंतेवाड़ा के भूतल सभा कक्ष में अनिवार्यतः उपस्थित होवें। उपस्थित न होने की स्थिति में आपकी दावेदारी स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।
