

- प्रा शाला सेमरताल में प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा, शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर, ग्राम सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी जी ने प्रदर्शनी पर बधाई दी .
बिलासपुर , 18 नवम्बर , संकुल केन्द्र सेमरताल अंतर्गत समस्त शालाओं में बाल दिवस पर एक साथ एक समय में शानदार FLN का प्रदर्शनी रखा गया था जिसमें विद्यार्थियों के द्वारा बनाया गया विषय आधारित सामग्री भाषा गणित अंग्रेजी पर्यावरण विषय पर तैयार कर बनाया गया था जिसमें विभिन्न अवधारणाओं के तहत विद्यार्थियों में कक्षा स्तर पर जानाना, समझना बोल सकना पर आधारित विभिन्न सामाग्रीयो से चार्ट,पेपर,खिलौना, कागज, गत्ता, आदि से शिक्षकों के मदद से बनाया गई यह सामग्री विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहा है . सहज सरल विधियों से बनाया गया FLN प्राथमिक शाला के लिए रामबाण प्रतीत हो रहा है।
मेला में विद्यार्थियों ने ही शिक्षक बनकर विद्यार्थियों को समझाते हुए नजर आए। प्रा शाला सेमरताल में प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा, शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर, ग्राम सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी जी ने प्रदर्शनी पर बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए FLN बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। इसे निरतंर कक्षा में उपयोग करने की आवश्यकता है।
