
- वाणिज्य प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशी मैदान में है, कला, विधि, शिक्षा संकाय एवं शारीरिक शिक्षा के प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
लखनऊ, 14 नबम्बर , लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( लुआक्टा ) चुनाव के लिए का आज नामांकन, हुआ . इनमें अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए आमने सामने चुनाव 2-2 प्रत्याशी हैं . इनमें डा मनोज पांडेय अध्यक्ष पद पर 5 वी बार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि दूसरे प्रत्याशी डा सिद्धार्थ सिंह पहली बार लड़ रहे है और इस समय लुआक्टा उपाध्यक्ष है। डा अंशु केडिया महामंत्री पद पर 4 थी वार चुनाव लड़ रही है और दूसरे प्रत्याशी हैं डा अमित राय इ इसी प्रकार डा कीर्ति प्रकाश तिवारी कोषाध्यक्ष पद पर दुवारा लड़ रहे है और दूसरे प्रत्याशी डा श्रवण गुप्ता हैं .
सबसे अधिक दिलचस्प मुकाबला उपाध्यक्ष पद पर हो रहा है . इस पद के लिए लखनऊ से 02 पदों पर 06 प्रत्याशी और बाहर के जिलों के लिए आरक्षित 01 पद के विरुद्ध 04 प्रत्याशी और संयुक्त मंत्री पद के लिए लखनऊ जिले के 02 आरक्षित पद के लिए 03 प्रत्याशी और बाहर के जिले के लिए 01 आरक्षित पद के लिए 02 प्रत्याशी मैदान में है। साथ ही साथ वाणिज्य प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशी मैदान में है, कला, विधि, शिक्षा संकाय एवं शारीरिक शिक्षा के प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
