
जांजगीर चांपा , 25 जुलाई , छ ग खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं रायपुर विधान सभा प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान महामंत्री सौरभ सिंह के जन्मोत्सव पर छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील शाखा अकलतरा संयोजक पुष्पराज सिंह चंदेल एवं छ ग प्रधान पाठक कल्याण संघ 3664 के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में उनके अकलतरा के निवास पर समस्त विभाग के कर्मचारी अधिकारी एवं विभिन्न संगठन के पदाधिकारीगण ने भेट कर उनको बधाई एवम शुभकामना देते हुए कर्मचारियों शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा किया जिस पर यथासंभव उनकी समस्याओं का समाधान करने हेतु प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ ग शासन एवं शिक्षा मंत्री से भेंट कर चर्चा करने का आश्वासन भी दिया.
साथ ही सभी शिक्षकों एवं अन्य विभाग से आए हुए कर्मचारियों को विशेष हिदायत देते हुए यह भी कहा की देश के यशस्वी प्रधान मंत्री सम्माननीय नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत मिशन को सफल करने हेतु सभी शिक्षकों कर्मचारियों अधिकारियों का विशेष योगदान जरूरी है अतः सभी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे से और ईमानदारी पूर्वक निभाकर देश के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाए।
इस अवसर पर प्रधान पाठक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय,तहसील संयोजक पुष्पराज सिंह चंदेल जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर कृष्णकुमार यादव अविनाश खंडेल रमाकांत परोहा उपेन्द्र धीवर संजय राठौर बी एल सिदार विवेक चंदेल सहित विभिन्न शासकीय संगठन से सम्बद्ध कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष एवं सरपंच गण उपस्थित थे।
