
लखनऊ.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ की कार्यकारिणी के 31 पदों के लिए 30 दिसम्बर को नामांकन होगा तथा यदि आवश्यक हुआ तो मतदान जनवरी को मतदान होगा। सभी निर्वाचन कार्यक्रम क्वीन्स इण्टर कालेज, लालबाग होगे।
लखनऊ के निर्वाचन अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद गोरखपुर के अध्यक्ष दिग्विजय नाथ पाण्डेय के अनुसार 30 दिसंबर, 2021 को अनन्तिम मतदाता सूची पर आपत्तियों की प्राप्ति प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक की जाएगी। आपत्तियो का निस्तारण प्रात: 11 से मध्यान्ह 12 तक होगा और अन्तिम मतदाता सूची अपरान्ह 12:30 बजे प्रकाशित की जाएगी। नामाकंन अपरान्ह 1 से 2 बजे तक होगा। नामाकंन पत्रों की जांच और नाम वापसी के पश्चात अपरान्ह 3 बजे प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी और यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 02 जनवरी, 2022 को क्वींस इण्टर कालेज, लालबाग में प्रात: 10 बजे से सांय 4 बजे तक होगा। मतदान के तत्काल बाद मतगणना होगी और फिर परिणामों की घोषणा की जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय नाथ पाण्डेय ने जनपद लखनऊ के सभी मतदाता शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से शान्तिपूर्ण निर्वाचन में सहयोग की अपील की है।
यह जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ.आरके त्रिवेदी, जिला मंत्री अरुण कुमार अवस्थी, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र और आय-व्यय निरीक्षक विश्वजीत सिंह की ओर से यह जानकारी दी गई है।
