
उत्तरकाशी.(उत्तराखंड). असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक विजयदशमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां सुबह से ही उत्साह का वातावरण दिखा और नवरात्रि के बाद पूरा क्षेत्र उत्सवी रंग में रंगा दिखा। जगह-जगह व्यापक स्तर पर आयोजन हुए और एक दूसरे को इस पर्व की बधाई दी। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड कस्बे में बड़ी धूमधाम से इस अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम व लंकापति रावण के बीच हुए युद्ध से जुड़े प्रसंगों की विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण-दहन भी किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश चौकसे, अजय यादव, मुकेश, रमजान, किशोर,संदीप कांडपाल आदि का सहयोग रहा। दशहरा पर्व पर हुए इस आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कस्बे के लोग पहुंचे।
