PM, Narendra Modi

नई दिल्ली. देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री @narendramodi के होने वाले भाषण में आप के सुझाव और विचारों को शामिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस अवसर उन सभी लोगों को प्रदान किया है, जिनके मन में कुछ ऐसे विचार हैं जो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के समक्ष आने चाहिए। ऐसे सभी लोगों के लिए माय-गव (@mygovindia)ने जनता से उनके विचार और सुझाव मांगे हैं, जिन्हें इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के व्याख्यान में शामिल किया जा सके। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री लाल किले से अपना विशेष भाषण देते हैं।
इस संंबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय ने माय-गव की पोस्ट को टैग करते हुये ट्वीट किया है:
“लाल किले की प्राचीरों से आपके विचार और सुझाव गुंजायमान होंगे।
प्रधानमंत्री @narendramodi के 15 अगस्त के व्याख्यान में शामिल करने के लिये आपके क्या विचार और सुझाव हैं? अपने विचारों-सुझावों को @mygovindia पर साझा करें।
