
नई दिल्ली.भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी की 80 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों,सांसदों, राज्य के कई नेताओं के नाम हैं। साथ ही इसमें पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी हैं। बैठक नवंबर में होने वाली है। जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक होगी। पार्टी ने विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी है और सांसद तेजस्वी सूर्या फिर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!माना जा रहा है कि वरुण गांधी को कार्यसमिति में शामिल न करने की एक बड़ी वजह किसानों के सवाल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखना हो सकता है। कार्यसमिति की सूची में 80 नियमित सदस्यों के अलावा, कार्यकारिणी में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे.
इस सूची में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरेन रिजीजू, गिरिराज सिंह, एस जयशंकर, मनोत तिवारी समेत कई नाम शामिल हैं। हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर जैसे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने हुए हैं। वहीं, इसमें नए चेहरों कैबिनेट में शामिल किए गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मीनाक्षी लेखी, मनसुख मंडाविया और ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से इसकी बैठक नहीं हुई है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नवंबर में होने वाली है। जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक होगी।
For Zoom PDF use + & – button
