लखनऊ | गोंडा जिले के 5 विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंट की।जानकारी के अनुसार, विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोंडा के कटरा बाजार में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम सरकार की रामकथा (श्रीराम कथा अमृत महोत्सव एवं दिव्य दरबार) का निमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निमंत्रण स्वीकार किया है।
इस प्रतिनिधिमंडल में कटरा बाजार से विधायक बावन सिंह के साथ-साथ तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, करनैलगंज विधायक अजय कुमार सिंह, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा और मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री शामिल रहे।
