भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद् महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा मदन मोहन मालवीय जी के त्याग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया है। संदेश में उल्लेख है कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के तालमेल के उद्देश्य से काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। उनका जन्म 25 दिसंबर 1861 को हुआ था और उनका निधन 12 नवंबर 1946 को हुआ था। वे एक जाने-माने वकील, पत्रकार, शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!