उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का रुख सकारात्मक न मिलने के बाद आखिरकार एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) और आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन कर लिया| सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के नाम से बनाए गए इस नए गठबंधन की ओर से आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई | इसमें आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर और एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने पत्रकारों को अपने गठबंधन की चुनावी रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन नेताओं के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा और मोर्चा की ओर से चंद्रशेखर मुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे| दोनों नेताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को गठबंधन के साथ आने का न्योता भी दिया ताकि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में पराजित किया जा सके | इस गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है, क्योंकि इस गठबंधन का असर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी ने किसी रूप में जरूर पड़ेगा |
इस गठबंधन में शामिल दोनों दलों एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी की उम्मीदवारों ने वर्ष 2022 की विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे थे और कई जगहों पर एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के उम्मीदवारों को मिले वोटों के बराबर ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव हार गए थे| राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि समाजवादी पार्टी के वोट बैंक को एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) काटेगी और इसका सीधा असर समाजवादी पार्टी के चुनावी नतीजों पर पड़ेगा जबकि आजाद समाज पार्टी दलितों को वोट अपना वोट मानकर चुनावी रणनीति तैयार कर रही है | इससे बहुजन समाज पार्टी का ही वोट काटेगा लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि इन दोनों दलों का जमीनी असर उत्तर प्रदेश में इतना भी नहीं है कि वे चुनाव जीतने की स्थिति में हों |
वर्तमान में उत्तर प्रदेश के राजनीति के हो ध्रुवीय हो गई है| इसमें एक ध्रुव सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरा ध्रुव समाजवादी पार्टी इसके अलावा अन्य सभी दल गठबंधन के सहारे ही राजनीति को आगे बढ़ना चाहते हैं | इनमें भारतीय जनता पार्टी के साथ शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, निषाद पार्टी, अपना दल एस, रालोद हो या फिर दूसरी ओर समाजवादी पार्टी का दामन थामने के लिए मजबूर कांग्रेस सहित अन्य संगठन| पिछले कई विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई भी राजनीतिक दल अपनी जमीन इतनी नहीं तैयार कर पाया है कि वह भारतीय जनता पार्टी या समाजवादी पार्टी को गठबंधन के लिए मजबूर करें |
Asaduddin Owaisi : यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी अपनी-अपनी शर्तों पर सहयोगी दलों के साथ सीटों का समझौता कर रहे हैं| सहयोगी दल अपनी राजनीतिक हैसियत को समझते हुए उसे स्वीकार भी कर रहे हैं | सार्वजनिक रूप से भले ही दोनों पार्टियों के सहयोगी दल सीटों को लेकर लंबी चौड़ी बातें करते हो लेकिन अंदर खाने में स्थिति बहुत बचाव वाली मुद्रा जैसी रहती है|
अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बनाया गया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा अपने-अपने दलीय नेताओं के वोट बैंक को कितना वोट में तब्दील कर पाएगा| यह देखना महत्वपूर्ण होगा| लेकिन इतना तो होता है कि आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम राजनीतिक स्तर पर चुनाव तक बेहद सक्रिय नजर आएंगे और संभव भी है कि खेल बिगड़ने की स्थिति में आ जाएं| क्योंकि चुनावी मुद्दे तात्कालिक मुद्दों के सहारे मतदाताओं को प्रभावित होते हैं और ये तात्कालिक मुद्दे चुनाव तक कोई भी हो सकते हैं या तैयार किया जा सकते हैं | इसलिए चुनाव परिणाम की संभावनाओं के बजाय राजनीतिक दलों की मेहनत, कार्यकर्ताओं का संपर्क, किए गए कार्य और भावी घोषणा , वादों के अनुरूप ही राजनीति की दिशा और दिशा तय होगी|
