लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा है कि बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और निवेश अनुकूल माहौल के कारण उत्तर प्रदेश आज इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में वैश्विक निवेश के लिए कोई स्पष्ट दृष्टि या कार्ययोजना नहीं थी, जिसे डबल इंजन सरकार ने ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के जरिए बदला है। इस बढ़ते वैश्विक विश्वास और निवेश की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ में बैठक प्रस्तावित है।
इस बैठक में मौजूदा परियोजनाओं को गति देने और निवेश को धरातल पर उतारकर जल्द उत्पादन शुरू करने पर चर्चा की जाएगी, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी’ बनाना और रोजगार का सृजन करना है।
