वाराणसी /लखनऊ | उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ( Varanasi Teacher MLC Result ) की सीट समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से जीत ली है| समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की। लाल बिहारी यादव को 10,958 वोट मिले, जबकि BJP के डॉ. प्रमोद मिश्र को 6,060 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने दूसरी बार इस सीट पर कब्जा किया है | लाल बिहारी यादव के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी ने माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद मिश्र को पार्टी में शामिल कर चुनाव लड़ाया था, लेकिन प्रमोद मिश्र बुरी तरह से पराजित हुए | प्रमोद मिश्रा टिकट मिलने तक माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी में जब उन्हें उम्मीदवार घोषित किया तो वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महत्वपूर्ण बात यह है कि वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ( Varanasi Teacher MLC Result ) से भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी उम्मीदवार बनने के लिए लालायित थे| उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क भी किया | साथ-साथ उन्होंने वोट बनाने और शिक्षकों से संपर्क अभियान भी चला रखा था लेकिन डॉक्टर प्रमोद मिश्र ने कुछ ख़ास समीकरणों से भारतीय जनता पार्टी का टिकट हासिल किया लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए | डॉक्टर प्रमोद मिश्र की हार का सबसे बड़ा कारण यह रहा कि वह लंबे समय से माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) के सदस्य रहे हैं और शर्मा गुट से ही वह विधान परिषद सदस्य निर्वाचित ( Varanasi Teacher MLC Result ) हुए थे लकिन जिस तरह से रातोंरात पाला बदला , उसी से शिक्षक मतदाता नाराज हो गए |
campussamachar : वर्तमान में चुनाव से पहले तक वह शर्मा गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे लेकिन जब प्रदेश अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट की चाह में प्रदेश अध्यक्ष पद पर काम करने में असमर्थता जताई तो शर्मा गुट की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में डॉक्टर प्रमोद मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष होने के नाते कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया| कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉक्टर प्रमोद मिश्र ने लखनऊ से लेकर वाराणसी ( Varanasi Teacher MLC Result ) तक जगह-जगह अपना स्वागत कराया और शिक्षकों की लड़ाई लड़ने की हुंकार भरी | शिक्षक संघ (शर्मा गुट ) वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रमोद मिश्रा ( Varanasi Teacher MLC Result ) को ही उम्मीदवार मानकर कार्य कर रहा था और इस कारण कोई अन्य उम्मीदवार तैयार नहीं किया था लेकिन जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई और सभी राजनीतिक दलों और संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी शुरू की तो भारतीय जनता पार्टी ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी और शर्मा गुट के दो वरिष्ठ नेताओं प्रमोद मिश्र को वाराणसी से और ध्रुव कुमार त्रिपाठी को गोरखपुर शिक्षक निर्वाचन से उम्मीदवार घोषित कर दिया |
Varanasi Teacher MLC Result : इस चुनाव में गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से तो ध्रुव कुमार त्रिपाठी चुनाव जीत की और हैं , लेकिन वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रमोद मिश्र चुनाव हार गए हैं | अब प्रमोद मिश्र की राजनीति किस दिशा में जाएगी यह आने वाला समय ही बतायेगा क्योंकि अब वे भारतीय जनता पार्टी में हैं | ऐसे में उन्हें भारतीय जनता पार्टी की नीति के अनुसार ही शिक्षकों की समस्याएं उठाने का अधिकार मिल पाएगा लेकिन शर्मा गुट की राजनीति को इन्होने बड़ा झटका दिया है और इन्हें झटका लगा है|
यह भी पढ़ें :
