लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दिया
उन्होंने सोशल मीडिया और संदेश के जरिए कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के अंतर्मन में संतोष का दीप जले और जीवन प्रेम, आनंद तथा आरोग्य के प्रकाश से आलोकित हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए लोगों से अपील की कि वे धनतेरस की खरीदारी में एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) और स्थानीय कारीगरों व शिल्पकारों के सामान को ही उपहार स्वरूप चुनें।
उन्होंने कहा कि आपकी एक छोटी सी खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है, जिससे ‘लोकल वाली दिवाली’ मनाकर ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहयोग मिलेगा। उन्होंने भगवान धन्वंतरि की जयंती को भारत की स्वास्थ्य और आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा का प्रतीक बताते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
