लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 4 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कांग्रेस और इंडी (I.N.D.I.) गठबंधन पर तीखा निशाना साधा है। गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने से पहले किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने विपक्ष के शीर्ष नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि उनके भीतर क्लैरिटी (स्पष्टता), कैपेसिटी (क्षमता) और क्रेडिबिलिटी (विश्वसनीयता) का पूरी तरह अभाव है। उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार हारने के कारण कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन में हताशा आ गई है, जो अब अराजकता की राजनीति का रूप ले चुकी है।
