लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे | गोरखपुर में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के साथ पैदल मार्च करेंगे | शहर के विभिन्न शहरों से पैदल मार्च कर लोगों का आह्ववान करेंगे कि वे अराजकतावादी माहौल से दूर रहे और लोकतंत्र बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का साथ दें |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मार्च में भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे | मार्च के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी के साथ कई दौर की बैठक करेंगे | इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल में भारतीय जनता पार्टी की संगठानात्मक ढाँचे को सुधारना, सक्रिय और मजबूत करना है | अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा के हो रहे चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूर्वांचल दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है | राष्ट्रीय अध्यक्ष की पदयात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी कई दिनों से सक्रिय हैं और जगह तैयारी की बैठक भी हो रही हैं |
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर इस अभियान के माध्यम से पूर्वांचल में अपने को सबसे मजबूत दल होने का संदेश देना चाहती है | यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन के प्रवास पर गोरखपुर और उसके आसपास क्षेत्र के पदाधिकारियों से मंत्रणा करेंगे| वह विधानसभा चुनाव के बाबत अब तक की गई तैयारी की समीक्षा करने के साथ ही साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान करेंगे | उल्लेखनीय है कि इसके पहले प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता जगह रैलियां और पदयात्राएं कर चुके हैं | बरेली में जहां मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई नेता उपस्थित थे | वहीं लखनऊ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान को धार दी |
यह भी पढ़ें :
