कैंपियरगंज / गोरखपुर, 27 अप्रेल , वीरबहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज गोरखपुर (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्य 01 मई 2026 से आरंभ हो रहा है। कैंपियरगंज मुख्यालय से मात्र एक किमी पर स्थित इस महाविद्यालय (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) में कला,विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकाय संचालित हैं जिसमें क्रमशः बी ए, बी एससी,बी काम और एम काम पाठ्यक्रमों में गोरखपुर विश्वविद्यालय के दिशानिर्देशानुसार एवं उ प्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क के आधार पर प्रवेश किया जाता है।

महाविद्यालय (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) में शिक्षण कार्य उ प्र लोक सेवा आयोग से चयनित विद्वान प्रोफेसरगण द्वारा किया जाता है। महाविद्यालय उच्च शिक्षा विभाग, उ प्र द्वारा प्रदत्त समस्त आधारभूत सुविधाओं व उपकरणों से समृद्ध है तथा छात्र और छात्राओ दोनों के शिक्षण के लिए यहां अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। यह जानकारी महाविद्यालय (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) के प्राचार्य प्रो रमेश चंद्र वर्मा ने दिया है।
