लखनऊ, 27 अप्रेल . उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने शासन/ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए शिक्षण संस्थानों में भीषण गर्मी के मद्देनज़र समय मे बदलाव किये जाने की मांग की उठाई है। शिक्षको की एक घंटे अतिरिक्त ड्यूटी पर भी सवाल उठाये हैं और इसे तत्काल खत्म करने की मांग की है .
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल, संगठन प्रवक्ता ओ पी त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि इसी कारण एक अप्रैल से तीस सितंबर तक के बीच प्रदेश के मौसम के मद्देनजर शिक्षण अवधि को कम करके प्रातः कालीन समय 7 30 से 12 बजे तक पूर्व मे सुनिश्चत किया गया है। गौरतलब हो कि शिक्षण कार्यो ( पठन पाठन) के कार्यो की तुलना अन्य कार्यो से नहीं की जा सकती है। पब्लिक स्कूल छोड़ कर सरकारी व सहायता शिक्षण संस्थानों में गर्मियों में परिस्थितियों से निपटने के लिए संसाधन ही नहीं है। पहले सरकार पठन पाठन के लिए इन शिक्षण संस्थानों में शैक्षिक माहौल प्रदान करे तब शिक्षक व छात्र मनोयोग से पठन पाठन का कार्य सुचारु रूप से कर सकते हैं।

विदित हो कि यह कार्य अन्य विभागों के कार्यो से अलग है। उन स्थानों मे हर जगह ए सी/ कूलर मौजूद हैं अधिकारी कर्मचारियों के लिए अनुकूल वातावरण मुहैया कराया जाता है। शिक्षण संस्थानों में उचित वातावरण मुहैया पैदा करने की महती अवश्यकता है। शिक्षक नेताओ ने कहा कि लगातार मांग किये जाने के बाद भी शैक्षिक वतावरण पैदा करने के लिए शुल्क में भी बीस सालों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। गैर सरका री स्ववित् त पोषित शिक्षण संस्थानों में मनमा नी फीस वसूल कर शैक्षि क वतावरण मुहैया करा ते है। इसी के चलते चकाचौंध को देख कर वे आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। ऐडेड कॉलेज से पलायन होते जा रहे हैं।

शिक्षक नेताओ ने महा भीषण गर्मी में विद्या लायो का समय प्रातः काल ७.३० १२.०० बजे रखने के पूर्व प्राविधान बिना छेड़छाड़ किये लागू करने की मांग को सरकार से की है। विदित हो कि वर्तमान मे विद्यालय का समय सुबह साढ़े सात से डेढ़ बजे तक संशो धित कर दिया गया है। साथ ही शिक्षकों को एक घंटे और बैठ कर अन्य कार्य निपटा ने का निर्देश जारी किया गया है।
उक्त संशो धन पर पुनर्विचार कर पूर्व मे वर्षों से लागू व्यवहा रिक समय सारणी को यथावत लागू करने की संगठन ने पुरजोर मांग की है।
