गोरखपुर, 14 मार्च , वीरबहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज गोरखपुर ( Veer Bahadur Singh Government Degree College ) में चल रहे एन एस एस के सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम के तीसरे दिन आज योग प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओ को योग और प्राणायाम के विभिन्न प्रकारों से न केवल परिचय कराया गया,बल्कि प्रशिक्षित और दक्ष योग विशेषज्ञ की देख रेख में योगाभ्यास भी कराया गया। अनुलोम विलोम, कपालभाति, ओंकार, मण्डूक आसन, बटरफ्लाई ,सूर्य नमस्कार सहित सभी का कुशल अभ्यास कराया गया।

Veer Bahadur Singh Government Degree College News : इस दौरान प्राचार्य डा रमेश चंद्र वर्मा,प्रोफेसर जयप्रकाश, प्रोफेसर मनीष, प्रोफेसर शैलजा,डा संतोष कुमार, डा सुमित गुप्त, डा किशोरनंद, डा विकास सोनकर, डा योगेन्द्र नाथ मिश्र, डा जितेंद्र, डा संजय कुमार गुप्त, श्री बृजेश पांडेय, सरिता देवी सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
