बिलासपुर, 14 मार्च , छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने भीषण गर्मी व तपिश धूप में शाला संचालन सुबह पाली में लगाने की मांग करते हुए कहा था जैसे कि कवर्धा, राजनांदगांव व धमतरी, जांजगीर चांपा जिला में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शाला संचालन समय को परिवर्तित करने का आदेश प्रसारित किया गया है, उसी की भांति बिलासपुर में शाला संचालन समय में परिवर्तन करने के लिए जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ( Deo bilaspur ) से कहा था.
इस पहल पर विजय तांडे डी. ई. ओ तुरंत संज्ञान लेते हुए 24 घंटे से कम समय में त्वरित कार्रवाई कर आदेश प्रसारित किया गया जिससे विघार्थियों व शिक्षकों की मांग को स्वीकृति देकर राहत प्रदान किया गया.इस मानवीय पहल के लिए जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय ने दिल की गहराई से आभार व्यक्त किया गया है
