लखनऊ, 14 मार्च ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने (150 years of Vande Mataram ) के उपलक्ष्य में रवींद्रालय चारबाग में आयोजित लखनऊ बुक फेयर में कलाकार एवं कला समीक्षक भूपेंद्र कुमार अस्थाना के संयोजन में कलाकारों की एक टीम द्वारा रविवार 15 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से 15 फीट लंबे कैनवस पर विशेष पेंटिंग का निर्माण किया जाएगा।
बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ (150 years of Vande Mataram ) भारत का राष्ट्रीय गीत है, जो संस्कृत और बांग्ला मिश्रित भाषा में लिखा गया है। यह गीत 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रभक्ति का प्रमुख प्रेरणास्रोत बना।
इस अवसर पर कलाकार ‘वंदे मातरम्’ (150 years of Vande Mataram ) की भावना, राष्ट्रप्रेम और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को रंगों और रेखाओं के माध्यम से अभिव्यक्त करेंगे।

कलाकार दल : भूपेंद्र कुमार अस्थाना, अश्वनी कुमार प्रजापति, गौरांग अग्रवाल, सिद्धार्थ देव, कपिल शर्मा, शिवा वर्मा, विश्वास मिश्रा, श्रेया गोस्वामी, संध्या विश्वकर्मा, नेहा, वर्षा शर्मा। (150 years of Vande Mataram )
