लखनऊ, 15 मार्च , उ प्र माध्यमिक शिक्षकों शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने CBSE बोर्ड के सापेक्ष यूपी बोर्ड ( UP Board ) के सभी पारिश्रमिक दरों मे वृद्धि किये जाने की मांग कर रहा है। अभी तक वही पुरानी दरों पर शिक्षकों को यूपी बोर्ड ( UP Board 2026) के कार्यो को करने पर विवश होना पड़ रहा है।
UP Board 2026: विदित हो कि यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल परीक्षा के लिए 500 एवं इंटर के लिए 600 रू प्रति परीक्षार्थी परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है। इसके बाद भी यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यो में वृद्धि न किया जाना सर्वथा अनुचित है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने इस ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कर प्रदेश में पूर्णतया लागू CBSE बोर्ड के समान लागू शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सभी बोर्ड के परिश्रमिक दरों में उन्ही दरों के सापेक्ष वृद्धि किये जाने की मांग की है।
