जांजगीर चांपा, 14 मार्च प्रारंभिक शिक्षा की नींव रखने वाले शिक्षक जीवन पर्यंत स्मृति पटल में रहते है । यह बात शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा सागरपारा अमोरा अकलतरा के कक्षा आठवीं के छात्र- छात्राओं को आशीर्वाद समारोह एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती सुधा नवल सिंह ने छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा. उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक छात्र के लिए मील का पत्थर होता है जिसको पार करकर विद्यार्थी अपने जीवन की प्रथम सीढ़ी के रूप में चलना प्रारंभ करता है।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोगदा के प्रधान पाठक पुष्पराज सिंह चंदेल ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और साथ ही शाला में आवश्यक मूलभूत वस्तुओं की जरूरत हेतु सामग्री भी देने का वचन भी दिया । आशीर्वाद समारोह सह सम्मान समारोह कार्यक्रम के अपने उद्बोधन में शाला के प्रधान पाठक जयंत सिंह क्षत्रिय ने समस्त उपस्थित छात्र छात्राओं को कहा कि आप जितना अधिक शिक्षा ग्रहण कर सीखोगे और उसको अपने वास्तविक जीवन में क्रियान्वयन करोगे उतना ही अधिक आप सशक्त और प्रतिभाशाली व्यक्तित्व का निर्माण कर संपन्न होकर जीवन यापन करेंगे।उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि आज भी कक्षा दसवीं का वह पल याद आता है जो उनके शिक्षक उनको आशीर्वाद देकर यह कहा था कि “द बैटर यू लर्न , द बैटर यू अर्न” और इसी दो लाइन को उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण लक्ष्य लेकर आज भी गतिशील है।

इस अवसर पर शाला के छात्र छात्राओं को उनके चरित्र और उनके काबिलियत के अनुसार उनको टाइटल और उपनाम दिया गया जिससे सभी बच्चे बहुत खुश हुए और अंत में उत्साहपूर्ण वातावरण में सभी ने जोरदार डी जे की धुन पर थिरके। इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोरा के वरिष्ठ शिक्षक श्री रजनीकांत धीवर धनेश राम वर्मा शैलेन्द्र कुंभकार श्रीमती रमा प्रधान ओमप्रकाश चंद्राकर साहू सर , ओर्गे सर सहित स्व सहायता समूह के सदस्यों ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया।
